



दरभंगा : गांधी जयंती के मौके पर जगह जगह चला स्वक्षता अभियान – बेनीपुर
प्रमोद कुमार के साथ मिथलेश कुमार की रिपोर्ट
एडिटिंग – एम राजा
जिला के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के देवका टोल में समाज सेवी व पूर्व बेनीपुर जदयू बिस सूत्री अध्यक्ष की अध्यक्षता में देवका टोल से बेनीपुर / बिरौल मुख्य सड़क तक करीब 500 मीटर की दूरी तक चली सफाई अभियान । इस मौके पर ग्रामीणों में रामदेव महतो, कृष्णा राय के साथ दर्जन भर ग्रामीण कदम से कदम मिलाकर सफाई अभियान में लगे रहें।